Home / Travel / Gujarat Tourism: अहमदाबाद में बनेगा वर्ल्ड क्लास ग्लास डोम गार्डन – अब सिंगापुर जैसा अनुभव यहीं मिलेगा

Gujarat Tourism: अहमदाबाद में बनेगा वर्ल्ड क्लास ग्लास डोम गार्डन – अब सिंगापुर जैसा अनुभव यहीं मिलेगा

Gujarat Tourism

Gujarat Tourism: अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो जल्द ही अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर एक वर्ल्ड क्लास ग्लास डोम गार्डन बनकर तैयार होगा। यह गार्डन तकनीक, सौंदर्य और पर्यावरण के बेहतरीन समन्वय का उदाहरण होगा, जो सिंगापुर जैसे गार्डन का अनुभव भारत में ही देगा। अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Gujarat Tourism: रिवरफ्रंट पर बनेंगे नए आकर्षण

साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शहर को नई पहचान देने वाले आकर्षणों का विकास किया जा रहा है। पहले ही 250 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक मनोरंजन पार्क की योजना घोषित की जा चुकी है। अब, लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिमी रिवरफ्रंट पर एनआईडी (NID) के पीछे 7,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक खास गार्डन बनाया जाएगा।

कांच के गुंबद में बनेगा अनोखा गार्डन

यह गार्डन एक विशाल ग्लास डोम के भीतर बनाया जाएगा। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबल तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे यह हर मौसम में विजिटर्स के लिए सुलभ और आरामदायक रहेगा।

एलिवेटेड रैंप होगा गार्डन का मुख्य आकर्षण

ग्लास डोम गार्डन की सबसे खास विशेषता इसमें बनने वाला एलिवेटेड रैंप होगा। इस रैंप से गुजरते हुए पर्यटक हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे। रैंप के नीचे घने वृक्षों से एक जंगल जैसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़े: Lohagarh fort Information: लोहरगढ़ किला की सम्पूर्ण जानकारी

आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण

यह गार्डन इंजीनियरिंग के लिहाज से भी खास होगा, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के स्तंभों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। पूरी संरचना एक विशेष तकनीक से तैयार की जाएगी, जिससे बारिश के पानी का उपयोग पेड़ों को सिंचित करने और पूरे डोम को ठंडा बनाए रखने में किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Best places to visit near Jamnagar: A complete travel guide

टेंडर प्रक्रिया जारी

फिलहाल अहमदाबाद नगर निगम ने इस परियोजना पर काम शुरू कर दिया है और टेंडर प्रक्रिया जारी है। एक बार यह गार्डन बनकर तैयार हो गया तो यह साबरमती रिवरफ्रंट की खूबसूरती को और भी बढ़ा देगा।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *