Home / vantara jamnagar / Anant Ambani: पद यात्रा दौरान अनंत अंबानी ने क्यू बचाईं 250 मुर्गियां यहा देखे वीडियो

Anant Ambani: पद यात्रा दौरान अनंत अंबानी ने क्यू बचाईं 250 मुर्गियां यहा देखे वीडियो

Anant Ambani

Anant Ambani: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी इन दिनों 140 किलोमीटर की पदयात्रा पर हैं। वे जामनगर से द्वारका की ओर बढ़ रहे हैं, और आज (1 अप्रैल) इस यात्रा का पांचवां दिन है। अब तक वे 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सोनारडी गांव के पाटिया तक पहुंच चुके हैं।

Anant Ambani बूचड़खाने जा रही 250 मुर्गियों को बचाया

यात्रा के दौरान अनंत अंबानी ने बूचड़खाने ले जाई जा रही 250 मुर्गियों को दोगुनी कीमत देकर खरीदा और उन्हें आज़ाद कर दिया। इस दौरान वे एक मुर्गी को हाथ में लेकर चलते भी दिखे। उनके साथ दिव्य भास्कर के रिपोर्टर हिरेन हिरपरा भी इस यात्रा में शामिल हैं।

10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे जन्मदिन

अनंत अंबानी अपना 30वां जन्मदिन 10 अप्रैल को द्वारका में मनाएंगे। उन्होंने अपनी यह यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। ट्रैफिक और सिक्योरिटी की समस्याओं से बचने के लिए वे मुख्य रूप से रात में यात्रा कर रहे हैं।

संस्कृत पाठशाला और मंदिरों में मिला आशीर्वाद

अनंत अपनी पदयात्रा के दौरान वडत्रा गांव स्थित विश्वनाथ वेद संस्कृत पाठशाला पहुंचे, जहां उन्होंने संस्थापक मगनभाई राज्यगुरु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, खंभालिया के फुललीया हनुमान मंदिर में भरतदास बापू ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और द्वारकाधीश भगवान की तस्वीर भेंट की।

युवा भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें अनंत अंबानी

मीडिया से बातचीत में अनंत अंबानी ने कहा, “मैं हर कार्य की शुरुआत भगवान द्वारकाधीश को याद कर करता हूं। यह यात्रा हमारे जामनगर स्थित घर से द्वारका तक की है, और अगले कुछ दिनों में हम द्वारका पहुंच जाएंगे। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि वे भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें और कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उनका स्मरण करें। जब भगवान हमारे साथ हैं, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।”

वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित वनतारा प्रोजेक्ट

यह भी पढ़े: Anant Ambani Net Worth: A Detailed Analysis

अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, केंद्र सरकार ने 27 फरवरी को वनतारा को पशु कल्याण के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान ‘प्राणी मित्र राष्ट्रीय पुरस्कार’ से नवाजा। यह केंद्र 2,000 से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए संकटग्रस्त जानवरों का घर है।

अनंत अंबानी की इस पदयात्रा में उनके दोस्त भी शामिल हुए हैं, और उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हैं। इस दौरान लोगों को अनंत के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *