Home / wild life update / Eastern brown snake: गोल्फ कोर्स में दिखा दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप, लंबाई ने उड़ाए होश

Eastern brown snake: गोल्फ कोर्स में दिखा दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप, लंबाई ने उड़ाए होश

Eastern brown snake

Eastern brown snake: ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित एक गोल्फ कोर्स में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब वहां दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप दिखाई दिया। इस ईस्टर्न ब्राउन स्नेक की लंबाई लगभग 3 मीटर थी, जिसे देखकर न सिर्फ वहां मौजूद लोग बल्कि विशेषज्ञ भी दंग रह गए।

हरी घास पर रेंगता विशालकाय सांप Eastern brown snake

यह घटना न्यू साउथ वेल्स के एक तटीय गोल्फ कोर्स की है। गोल्फ खेलने के दौरान खिलाड़ियों ने हरे मैदान पर एक विशाल सांप को रेंगते देखा। यह दृश्य देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने डर के बावजूद सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया।

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक: बेहद जहरीला और खतरनाक

जानकारी के अनुसार, यह सांप ईस्टर्न ब्राउन प्रजाति का था, जिसे दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप माना जाता है। आमतौर पर इस प्रजाति के सांप 1.5 मीटर तक लंबे होते हैं, लेकिन यह सांप 3 मीटर लंबा था, जो काफी असामान्य है।

सांप एक्सपर्ट ऑस्टिन पोल्स (Sydney Snakes and Wildlife Removal) के मुताबिक, “मैंने अपने जीवन में इतना बड़ा ईस्टर्न ब्राउन स्नेक पहले कभी नहीं देखा।”

यह भी पढ़े: Miyawaki Technique: पलामू और लातेहार में जापानी तकनीक से उगाया जाएगा जंगल, बंजर ज़मीन पर उगेगा घना जंगल

जानलेवा ज़हर, मौत कुछ ही मिनटों में

ईस्टर्न ब्राउन सांप अपने बेहद तेज़ और घातक ज़हर के लिए जाना जाता है। इसके एक डंक से केवल 15 से 30 मिनट में इंसान की मौत हो सकती है। यह भी कहा जाता है कि ज़हर फैलने के पहले 13 मिनट तक शिकार को कोई लक्षण भी महसूस नहीं होते, जिससे स्थिति और खतरनाक बन जाती है।

यह भी पढ़े: Rajgir Zoo Safari timings : राजगीर जू सफारी और ग्लास ब्रिज की टाइमिंग में बदलाव: गर्मियों में जानें नई गाइडलाइन

विशेषज्ञ भी रह गए हैरान

इस घटना ने विशेषज्ञों को भी चौंका दिया है। उन्हें हैरानी है कि इतना बड़ा और जहरीला सांप सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद गोल्फ कोर्स में कैसे पहुंच गया। इस घटना से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया कि प्रकृति के जीव-जंतु कहीं भी और कभी भी नजर आ सकते हैं, भले ही वह कितनी भी सुरक्षित जगह क्यों न हो।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *